संगीता यादव को बिहार के सह प्रभारी की जिम्मेदारी

चौरीचौरा। चौरीचौरा की पूर्व विधायक एवं राज्यसभा सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव को पार्टी संगठन ने बिहार राज्य का सह प्रभारी नियुक्त किया है।

Sep 23, 2026 - 17:56
संगीता यादव को बिहार के सह प्रभारी की जिम्मेदारी

संगीता यादव को बिहार के सह प्रभारी की जिम्मेदारी
- संगठन ने जताया भरोसा, बोलीं- पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाऊंगी दायित्व
चौरीचौरा। चौरीचौरा की पूर्व विधायक एवं राज्यसभा सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव को पार्टी संगठन ने बिहार राज्य का सह प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी ने उनके राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए बिहार में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है। नई जिम्मेदारी मिलने पर संगीता यादव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि बिहार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठन सर्वाेपरि है और कार्यकर्ता उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। 

बिहार में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए वह पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगी। चौरीचौरा से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाली संगीता यादव को संगठन में लगातार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलती रही हैं।

पूर्व विधायक और राज्यसभा सांसद के साथ भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहीं संगीता यादव को अब बिहार का सह प्रभारी बनाए जाने से उनके संगठनात्मक दायित्व का दायरा और बढ़ गया है। नई जिम्मेदारी की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952