तालाब में मिला 18 वर्षीय युवती का शव, मौत का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी
तालाब में मिला 18 वर्षीय युवती का शव, मौत का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी
-धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के बौरब्यास का मामला
संतकबीरनगर। मेहदावल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बौरव्यास में शुक्रवार को एक 18 वर्षीय युवती का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने गांव के तालाब में एक शव तैरता हुआ देखा। शव देखकर आसपास भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय चौकी प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने घटना की जानकारी थानाध्यक्ष को दी। सूचना मिलते ही धर्मसिंहवा थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त रामरेखा पुत्री प्रीति के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि प्रीति के डूबने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आत्महत्या है या हादसा, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। बताया जा रहा है कि प्रीति अपने भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसके 3 बहन और 3 भाई हैं। प्रीति के पिता रोजी-रोटी के लिए दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं। घटना के समय प्रीति की मां मोहल्ले में एक परिवार के यहा मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने लेहणा देवी मंदिर गई हुई थी। घर लौटने पर उन्हें बेटी के मौत होने की जानकारी हुई। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

