धोखाधड़ी का पैसा पीड़ित के खाते में इक्तालिस सौ वापस 

Sep 11, 2026 - 17:57
धोखाधड़ी का पैसा पीड़ित के खाते में इक्तालिस सौ वापस 

धोखाधड़ी का पैसा पीड़ित के खाते में इक्तालिस सौ वापस 
नाथनगर/संतकबीरनगर। फेसबुक पर कार खरीदने का विज्ञापन देखकर एडवांस रकम देना एक युवक को भारी पड़ गया। कार पसंद आने पर युवक ने पांच हजार रुपये एडवांस दिया। लेकिन बाद में उसे दूसरी कार देने की बात सामने आई। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। महुली पुलिस और साइबर टीम की सक्रियता से पीड़ित के खाते में 4100 रुपये वापस करा दिए गए। थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय ने बताया कि महुली थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी विजय प्रताप सिंह पुत्र श्रीराम रोहित ने फेसबुक पर कार का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए संपर्क के माध्यम से कार खरीदने के लिए बातचीत की। कार पसंद आने पर उसने एडवांस के तौर पर पांच हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान कर दिए। बाद में उसे पता चला कि विज्ञापन में दिखाई गई कार के बजाय कोई दूसरी कार देने की बात कही जा रही है।

 इसके बाद उसे साइबर ठगी का संदेह हुआ। पीड़ित ने 29 अगस्त को मामले की शिकायत महुली पुलिस से करते हुए साइबर ठगी की जानकारी दी और मदद मांगी। क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत पुलिस और साइबर टीम ने मामले को गंभीरता से लिया। टीम ने संबंधित बैंकिंग और तकनीकी माध्यमों से आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के लगातार प्रयासों के बाद 11 सितंबर को पीड़ित के खाते में 4100 रुपये की धनराशि वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित और उसके परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार जताया। कार्रवाई करने वाली टीम में महुली थाना प्रभारी दुर्गेश पाण्डेय, साइबर प्रभारी अनुज कुमार यादव, कांस्टेबल अंकित पटेल, सोनू यादव, मनोज यादव और महिला कांस्टेबल कमलेश कुमारी शामिल रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952