शिविर में पंचायत विभाग के स्टाल पर सफाईकर्मी को देख एसडीएम भड़के
विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन की व्यवस्थाओं को ब्लाक मुख्यालय देखने पहुंचे सहजनवा उपजिलाधिकारी ने सेवा समाधान शिविर में पंचायत विभाग के स्टाल पर सफाई कर्मी को देखकर भड़क गए। और एडीओ पंचायत की लगाई क्लास।
शिविर में पंचायत विभाग के स्टाल पर सफाईकर्मी को देख एसडीएम भड़के
-एडीओ पंचायत की जमकर ली क्लास
सहजनवा/गोरखपुर। विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन की व्यवस्थाओं को ब्लाक मुख्यालय देखने पहुंचे सहजनवा उपजिलाधिकारी ने सेवा समाधान शिविर में पंचायत विभाग के स्टाल पर सफाई कर्मी को देखकर भड़क गए। और एडीओ पंचायत की लगाई क्लास। और कहा जिस गांव में सफाई कर्मी की तैनाती हुई है। वहाँ के लोग रो रहे होंगे ,साफ सफाई कैसे होगी। स्टाल पर एडीओ को रहना चाहिए। उपजिलाधिकारी नमन मेहता विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन की व्यवस्थाओं को देखने गए थे। लेकिन शिविर को देख कर स्टालों का निरीक्षण करने लगे।
इस दौरान जैसे ही पंचायत विभाग के स्टाल पर पहुंचकर सफाई कर्मी को बैठे हुए पाया तो नाराज हो गए। उन्होंने तुरन्त एडीओ पंचायत राम धारी प्रसाद को बुलाकर जमकर खरी खोटी सुनाई। और सफाई से संबंधी पूरा ब्लाक का ब्यौरा लिया। एडीओ ने बताया कि 64ग्राम पंचायतों में 142 आबाद राजस्व ग्राम है।
जिसमे 112सफाई कर्मी है। सफाईकर्मी विहीन गावो के बारे में कुछ नहीं बोले। इसी प्रकार जयभीम स्वयं सहायता समूह हरपुर पर टेराकोटा के उत्पाद तथा दुर्गा स्वयं सहायता समूह के उत्पाद ,आंगनवाड़ी विभाग के स्टाल को देखकर शाबाशी दी। फिर पोलिंग वाले कमरे का निरीक्षण कर बिजली, पानी, कंप्यूटर सहित सभी सुविधाओं की जानकारी लिया इसके अलावा कार्यालयी निरीक्षण कर कर्मचारियों से तैनाती के बारे में पूछ ताछ किया। शिविर में 6 लाभार्थियों का आयुष्मान बना। समाज कल्याण के विधवा ,वृद्धा के कुल 28,शौचालय के 8, वीबीजीरामजी के तहत 1जाब कार्ड, लघु सिंचाई के तीन, फॉर्मर रजिस्ट्री के 8, आपूर्ति के चार यूनिट बढ़ाने लिए।
विद्युत विभाग का एक ,स्वास्थ्य विभाग ने 45 मरीजों का परीक्षण कर दवा का वितरण किया। पशु पालन वि और सहकारिता विभाग में कोई शिकायत नहीं। इस अवसर पर भाजपा के तरफ बेहतर कार्यान्वयन के प्रमोद कुमार राय, राम संहारे मिश्र ,मनोज कुमार गुप्ता , अभय कुमार, शिशिर श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

