करंट से हुई महिला की मौत के मामले में जेई व लाइनमैन पर केस
करंट से हुई महिला की मौत के मामले में जेई व लाइनमैन पर केस
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर कला थाना क्षेत्र के बसहिया गांव में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के कारण हाईवोल्टेज आपूर्ति होने से एक महिला की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई थी। उक्त मामले में पुलिस ने पीड़ित पति की तहरीर पर संबंधित विद्युत जेई और लाइनमैन के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बसहिया निवासी दयाराम यादव पुत्र गिरधारी यादव की पत्नी करोड़ा देवी शनिवार को घर पर मौजूद थीं। आरोप है कि गांव में नया ट्रांसफार्मर बदलने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन चालू करने से पूर्व संबंधित लाइनमैन व विद्युत जेई द्वारा सुरक्षा मानकों की आवश्यक जांच नहीं की गई। जैसे ही आपूर्ति शुरू हुई, अचानक अत्यधिक तेज वोल्टेज आने से करोड़ा देवी गंभीर विद्युत हादसे का शिकार हो गईं और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। पीड़ित दयाराम का कहना है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की घोर लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते यह हादसा हुआ। मामले में बेलहर कला पुलिस ने तहरीर के आधार पर जेई और लाइनमैन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

