दुधारा में 11 बकरियों का जहरीला पानी पीने से मौत, एक नामजद
11 बकरियों का जहरीला पानी पीने से मौत, एक नामजद
-दुधारा थाना क्षेत्र के सिसईमाफ़ी का मामला
सेमरियावा/संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र में लगभग एक दर्जन बकरियों की संदिग्ध मौत का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने पीड़िताओं की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। थाना दुधारा क्षेत्र के सिसईमाफ़ी निवासिनी उर्मिला पत्नी बाबूलाल, इमलावती पत्नी राजकुमार, संगीता पत्नी प्रहलाद ने मुकामी पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि दिनांक 9 मई को सुबह 8.30 बजे गांव के बाहर बकरिया चरने के लिए गई थीं। ज़हीर पुत्र मोहम्मद नसीर निवासी सैथवलिया सुटेहरा ने बकरियों को मारने के लिए अपने खेत में एक बाल्टी और एक तसला में पानी भरकर जहर मिलाकर रख दिया जिसे पीकर उर्मिला (3), इमलावती (5), संगीता (3) बकरियां मर गयीं। बकरियों के मरने के बाद आरोपी ने बकरियों को छिपाने के लिए अपने तालाब में फेंक दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुअसं. 199/26 धारा 325 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0
