पटनाखास का महिला कॉलेज बना गोशाला, उद्घाटन के बाद भी ताला
बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा सांथा ब्लॉक के पटनाखास में दम तोड़ रहा है। यहां करोड़ों की लागत से बना राजकीय महिला महाविद्यालय आज गोशाला बना हुआ है।
पटनाखास का महिला कॉलेज बना गोशाला, उद्घाटन के बाद भी ताला
संतकबीरनगर।’ बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा सांथा ब्लॉक के पटनाखास में दम तोड़ रहा है। यहां करोड़ों की लागत से बना राजकीय महिला महाविद्यालय आज गोशाला बना हुआ है। मुख्य गेट पर ताला लटका है, परिसर में झाड़ियां उग आई हैं और अंदर बकरियां-भैंसें बंधी और चरती नजर आती हैं। यह कॉलेज 2017 से 2022 के बीच बड़ी मुश्किल से तैयार हुआ। निर्माण के दौरान लगभग एक साल तक काम बंद रहा, फिर शुरू हुआ, फिर 5 महीने बाद फिर बंद हो गया।
बड़ी जद्दोजहद के बाद भवन पूरा हो सका। वर्ष 2025 में क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी ने इसका उद्घाटन भी कर दिया, लेकिन उद्घाटन के एक साल बाद भी यहां एक भी शिक्षक-कर्मचारी की तैनाती नहीं हुई और एक भी क्लास शुरू नहीं हो सकी। नतीजा-पटनाखास, बौरब्यास, मेंहदूपार, सांथा सहित दर्जनों गांवों की सैकड़ों छात्राओं को इंटर के बाद बीए की पढ़ाई के लिए 10-12 किमी दूर मेंहदावल या जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है।
कई बेटियां खर्च और सुरक्षा के डर से पढ़ाई छोड़ चुकी हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि राजकीय महिला महाविद्यालय, पटनाखास, ब्लॉक सांथा, तहसील मेंहदावल में जल्द शिक्षकों की नियुक्ति कर सत्र चालू कराया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

