विभागीय उदासीनता की भेंट चढ़ रहे विद्युत उपभोक्ता 

Sep 20, 2026 - 18:38
विभागीय उदासीनता की भेंट चढ़ रहे विद्युत उपभोक्ता 

विभागीय उदासीनता की भेंट चढ़ रहे विद्युत उपभोक्ता 
नाथनगर/संतकबीरनगर। विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर क्षेत्र में सप्लाई के दौरान अनावश्यक आपूर्ति बाधित कर ट्रांसफार्मर की सफाई जंपर जोड़ने फाल्ट ठीक करने की आए दिन की प्रक्रिया से उपभोक्ता परेशान हो चुके हैं विभागीय उदासीनता के चलते विद्युत उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर क्षेत्र के खोरिया फीडर पर सर्वाधिक समस्या बनी रहती है आए दिन सप्लाई के दौरान लाइन फाल्ट होना आम बात हो गई है। खोरिया क्षेत्र के उपभोक्ता लालचंद आलोक कुमार कार्तिक ने बताया कि जैसे ही सुबह सप्लाई चालू होती है कर्मचारी ट्रांसफार्मर सफाई फाल्ट ठीक करने जंपर करने की सूचना देकर आपूर्ति वाधित करते रहते हैं।  

जिससे रोजमर्रा के जीवन उपयोगी विद्युत में बाधा उत्पन्न हो रही है शिकायत पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं और पूरी तरह से उदासीन है उपभोक्ताओं ने बताया खोरिया फीडर पर रामूपुर हरप़ुर के पास से ही सुबह शाम आपूर्ति आए दिन बाधित रहती है और कई-कई घंटे तक उसे ठीक भी नहीं किया जाता है जबकि लगातार सूचना देकर कर्मचारियों से आपूर्ति बहाल करने के लिए उपभोक्ताओं द्वारा कहा जाता है लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है सरकार ने जर्जर तार को ठीक करने के लिए महा अभियान भी चलाया था लेकिन जाते हैंऔर आपूर्ति बाधित हो जाती है। इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्रीय लाइनमैन ने बताया सूचना मिलने पर तुरंत फाल्ट या जंपर ठीक करने की समस्या को दूर करके आपूर्ति बहाल की जाती है क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग पूरी तरह से मुस्तैद रहता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952