हत्या की नियत से फायरिंग एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हत्या की नियत से फायरिंग एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस नें जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के आरोप में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटनास्थल से दो खोखा कारतूस बरामद किया। पुलिस के अनुसार बीते 21 सितम्बर 2026 को अपूर्वा इण्टर कॉलेज, उमिला के पास दो युवकों पर फायरिंग किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें तत्काल मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल से दो खोखा कारतूस 32 बोर बरामद हुए, जिनके पेंदे पर 7.65 केएफ अंकित है। फील्ड यूनिट नें घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए बरामद खोखा कारतूसों को नियमानुसार कब्जे में लेकर सील सर्वमोहर किया।
घटना के दौरान स्थानीय लोगों नें एक व्यक्ति को पकड़ लिया था, जिसे पुलिस नें गिरफ्तार किया। सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस नें मु0अ0सं0 888/2026, धारा 191(2)/191(3)/115(2)/109(1) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त नंदकिशोर उर्फ सोनू शर्मा पुत्र परमात्मा प्रसाद निवासी थवईपार,थाना कोतवाली खलीलाबाद, को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया। पूछताछ में अभियुक्त नें बताया कि वह अपने साथी के सम्पर्क में था जिसके द्वारा फोन कर दो व्यक्तियों को रास्ते में रोककर मारने की बात कही। इसके बाद वह अपने अन्य साथियों के साथ अपूर्वा इण्टर कॉलेज उमिला के पास पहुँचा।
अभियुक्त के कथनानुसार वहाँ दो युवक मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए। उन्हें रोकने के बाद मारपीट की तथा उसके साथी नें उसके पास मौजूद पिस्टल से दोनों युवकों पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। फायरिंग के बाद मौके पर लोगों के एकत्र होने पर उसके अन्य साथी पिस्टल लेकर मौके से भाग गए, जबकि उक्त अभियुक्त भागने के दौरान गिर जाने के कारण स्थानीय लोगों द्वारा उसे पकड़ लिया।
पिस्टल के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्त नें बताया कि उक्त पिस्टल मेरा दोस्त अपने साथ लेकर आया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी कांटे प्रभांशु कुमार राय, सिपाही आलोक पाल, सचिन मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

