बुद्ध प्रतिमा पर थूकने की घटना के बाद प्रशासन सख्त
-एडीओ पंचायत व ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा, प्रतिमा की कराई सफाई; ग्रामीणों में आक्रोश के बीच माहौल शांत
बुद्ध प्रतिमा पर थूकने की घटना के बाद प्रशासन सख्त
-एडीओ पंचायत व ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा, प्रतिमा की कराई सफाई; ग्रामीणों में आक्रोश के बीच माहौल शांत
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी बाजार में बुद्ध पार्क में स्थापित भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पान मसाला खाकर थूकने की घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही एडीओ पंचायत पंकज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। ग्राम प्रधान राधेश्याम मौर्य ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली।
घटना के बाद प्रतिमा की तत्काल साफ-सफाई कराई गई तथा श्रद्धा और सम्मान के साथ वहां कैंडिल जलाकर शांति का संदेश दिया गया। वहीं, इस कृत्य को अंजाम देने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराए जाने की बात सामने आई है। प्रशासनिक स्तर पर मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक स्थल पर स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा के साथ इस तरह का कृत्य किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। लोगों ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। फिलहाल मौके पर स्थिति शांत है। इस दौरान सचिव प्रमोद कुमार यादव, सर्वेश कुमार सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

