पीड़िता को बखिरा पुलिस ने वापस कराए 80 हजार रुपये
पीड़िता को बखिरा पुलिस ने वापस कराए 80 हजार रुपये
संतकबीरनगर। बखिरा पुलिस नें साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को 80 हजार की संपूर्ण धनराशि वापस कराया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता कुमारी अंजली पुत्री मोहन निवासी ढोढया थाना बखिरा को मोबाइल फोन हैक कर अज्ञात व्यक्ति नें बीते 3 अगस्त 2026 उनके बैंक खाते से 80 हजार की धनराशि दूसरे बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी गई थी। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता नें तत्काल पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के उपरांत साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी सुमन कुमारी नें संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया तथा साइबर फ्रॉड की धनराशि 80 हजार को होल्ड करा कर न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 80 हजार की संपूर्ण धनराशि पीड़िता के बैंक खाते में वापस करा दिया। रिकवर कराने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बखिरा दिलीप कुमार सिंह, प्रभारी साइबर सेल उपनिरीक्षक राजेश कुमार, आरक्षी चन्द्रभान सिंह, महिला आरक्षी सुमन कुमारी, महिला आरक्षी अवन्तिका की भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

