मेहदावल पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने ठगी के 18,417 रुपये कराए वापस
मेहदावल पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने ठगी के 18,417 रुपये कराए वापस
संतकबीरनगर। साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित को थाना मेहदावल की साइबर हेल्प डेस्क टीम नें 18417 रुपये की धनराशि वापस कराया। पुलिस के अनुसार आवेदक विकाश कुमार पुत्र जगदीश यादव निवासी सिक्टौर माफी थाना मेहदावल के साथ एक अज्ञात व्यक्ति नें आवेदक के मोबाइल फोन पर काल करके स्वयं पुलिस अधिकारी बताते हुए एक लिंक भेजकर आवेदक का फोन हैक कर आवेदक के खाते से 18417 रुपये की धनराशि अज्ञात खाते में स्थानांतरित कर दी गयी। घटना की जानकारी होने पर तत्काल पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया। शिकायत प्राप्त होने के उपरान्त साइबर हेल्प डेस्क टीम थाना मेहदावल नें संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर फ्रॉड की धनराशि 18417 रुपये को होल्ड/फ्रीज कराया। प्रकरण में आवश्यक बैंकिंग कार्यवाही एवं पत्राचार पूर्ण कराते हुए उक्त संपूर्ण 18417 रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में वापस करा दिया। साइबर हेल्प डेस्क टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव, सिपाही सौरभ कुमार, संदीप कुमार गौतम, अमित कुमार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

