बखिरा पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाया अपहरण का मामला, 4 अभियुक्त गिरफ्तार
बखिरा पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाया अपहरण का मामला, 4 अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना बखिरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 371/2026 धारा 140(1) बीएनएस में पुलिस नें मंगलवार को अपहृत व्यक्ति विशाल कुमार पुत्र जेठू प्रसाद ग्राम संतोषपुर थाना बखिरा को बरामद किया तथा घटना में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया तथा घटना में प्रयुक्त अर्टिगा मारुति कार संख्या यूपी 51 बीआर 0671, 42,620 रुपये तथा पॉच मोबाइल फोन, अर्टीगा कार की तलाशी से अपहृत विशाल कुमार के हस्ताक्षर शुदा व फोटो युक्त शपथ पत्र, आवेदन पत्र व आधार कार्ड कुल 15 अदद बरामद किये गये।
प्रेसवार्ता के दौरान एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया पीड़ित ओमप्रकाश कुमार पुत्र जेठू प्रसाद ग्राम संतोषपुर थाना बखिरा द्वारा थाना बखिरा पर तहरीर दिया गया कि बीते 20 सितम्बर 2026 की सुबह लगभग 10.30 बजे हमारे भाई विशाल के मोबाइल नम्बर पर विश्वकेतु यादव पुत्र स्व० दुधनाथ यादव निवासी कदमा थाना बखिरा द्वारा फोन करके बुलाया गया तथा बताया गया कि सांसद जी के घर चलना है। वहा पर अशोक यादव पुत्र स्व० रामरुप यादव निवासी परसोहिया थाना बखिरा, धर्मेन्द्र यादव पुत्र झगरु यादव ग्राम बभनी थाना बखिरा जो सांसद के पीए है तथा जितेन्द्र यादव पुत्र स्व० बंश बहादुर यादव निवासी हरिबंशपुर थाना कप्तानगंज जिला बस्ती भी मिलेंगे। दोपहर लगभग 12 बजे जब मेरा भाई घर नही आया तो अपने भाई के मोबाईल नंबर पर फोन मिलाया तो मेरा भाई बोला कि उन लोग के साथ हूँ। मेरा भाई अभी 20.00 बजे तक घर नही पहुचा है। मुझे डर है कि मेरे भाई के साथ उपरोक्त लोगो द्वारा हत्या या कोई भी घटना कारित की जा सकती है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 371/2026 धारा 140(1) बीएनएस पंजीकृत कर अपहृत की बरामदगी हेतु टीमों का गठन किया गया।
गठित टीम नें मंगलवार को रात्रि समय करीब 2.30 बजे मुखबिर की सूचना एवं सर्विलांस के आधार पर काँटे के पास से खलीलाबाद से बस्ती की तरफ जाती अर्टिगा कार को रोका गया, जिसमें से थाना बखिरा पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अपहृत विशाल कुमार पुत्र जेठू प्रसाद को बरामद किया गया तथा मौके से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया व उनके पास से 42,620 रु0 नकद तथा पॉच मोबाइल फोन, अर्टीगा कार की तलाशी से अपहृत विशाल कुमार के हस्ताक्षर शुदा व फोटो युक्त शपथ पत्र, आवेदन पत्र व आधार कार्ड कुल 15 अदद बरामद किया। बयान अभियुक्त विश्वकेतु यादव पुत्र स्व० दुधनाथ यादव निवासी कदमा थाना बखिरा पूछताछ पर बता रहा है कि विशाल कुमार नें गणेश प्रतिमा विसर्जन मे बवाल होने के कारण मुझे तथा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू को एससी०/एसटी के मुकदमे में नामजद कर दिया था। जिसके लिए मैं व मेरे तीन साथी अशोक यादव, धर्मेन्द्र यादव, जितेन्द्र यादव मिलकर विशाल को सांसद के यहां ले गये। वही पर उनके सामने नोटरी पर हस्ताक्षर बनवाये।
नोटरी पर हस्ताक्षर बनवाने के बाद विशाल को मैं व मेरे तीनो साथी अयोध्या में ले जाकर उसकी हत्या कर फेकने ले जा रहे थे। परन्तु पुलिस नें रास्ते मे ही हम लोगो को पकड़ लिया। इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष बखिरा दिलीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ददन राय मय, शैलेन्द्र सिंह, दीवान अमित सिंह, राजीव वर्मा, पंकज सिंह, सिपाही लवकेश यादव, निर्भय प्रताप सिंह, अनूप यादव, अनुराग सिंह द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सूचना का विश्लेषण, पुलिस समन्वय एवं तत्काल कार्रवाई के माध्यम से अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद किया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25 हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

