पीड़िता को दुधारा पुलिस साइबर टीम ने कराया 12 हजार वापस
पीड़िता को दुधारा पुलिस साइबर टीम ने कराया 12 हजार वापस
संतकबीरनगर। सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा के नेतृत्व में थाना दुधारा पुलिस की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी की शिकार एक महिला के खाते से उड़े 12 हजार की शत-प्रतिशत धनराशि वापस कराई गई है। सराहनीय कार्य करने वाली टीम वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा के नेतृत्व में इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम के मुख्य सदस्य उपनिरीक्षक अनिल मिश्रा (साइबर सेल प्रभारी), आरक्षी अनुज कुमार (साइबर सेल), आरक्षी ऋषिकेश यादव (साइबर सेल), रिक्रूट आरक्षी हर्ष सिंह राजकुमार, रिक्रूट महिला आरक्षी एकता सिंह, मौजूद रहे। थाना दुधारा क्षेत्र के ग्राम करही की निवासी प्रार्थिनी साबरीन खातून पत्नी शोएब अहमद के बैंक के खाता संख्या से एक अज्ञात ठग द्वारा 12 हजार की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ली गई थी।
पीड़िता नें इसकी तत्काल सूचना थाना दुधारा पर दी गई, जहां अधिकारियों के निर्देश पर साइबर टीम ने सक्रियता दिखाते हुए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत संख्या-33109250120042 दर्ज कराई और फ्रॉड की गई रकम को तुरंत होल्ड (फ्रीज) करा दिया। पुलिस टीम नें साक्ष्य व बैंक विवरणों के साथ फ्रीज पैसों को अवमुक्त कराने हेतु विधिक आख्या प्रस्तुत की मामले के तथ्यों और पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर 12 हजार की संपूर्ण धनराशि आवेदिका साबरीन खातून के पक्ष में वापस (अवमुक्त) कराया गया।
थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुशवाहा ने उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार इस सफलता पर आम जनता से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के बहकावे में आकर अपना ओटीपी पिन या बैंक विवरण साझा न करें। यदि आप किसी भी प्रकार के ऑनलाइन वित्तीय फ्रॉड का शिकार होते हैं, तो बिना देरी किए तत्काल अपने नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचित करें। त्वरित सूचना मिलने पर फ्रॉड की गई रकम को समय रहते फ्रीज कराकर वापस पाना आसान हो जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
