बखिरा पुलिस ने पकड़ा अवैध पटाखों का जखीरा
बखिरा पुलिस ने पकड़ा अवैध पटाखों का जखीरा
-एक कुन्तल 14 किलोग्राम पटाखा बरामद
बखिरा/संतकबीरनगर। दशहरा दीपावली और गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत जबरदस्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ लिया। पुलिस ने थानाक्षेत्र के नन्दौर बाजार से एक कुन्तल 14 किलो 800 ग्राम अवैध पटाखा बरामद किया। आरोपी अर्जुन बरनवाल के विरुद्ध बीएनएस एवं विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर जनपद में अवैध पटाखों के निर्माण, भण्डारण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी, उप निरीक्षक राम मिलन साहनी, उप निरीक्षक संजय सिंह, आरक्षी प्रमोद शर्मा, शैलेन्द्र यादव, अनूप यादव, विकास यादव, नवीन कुमार सिंह और महिला आरक्षी शेफाली सिंह की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नन्दौर में अवैध पटाखों का कारोबार चल रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके छापेमारी किया। पुलिस ने अवैध पटाखे के साथ अर्जुन बरनवाल पुत्र राम सुरेश बरनवाल ग्राम नन्दौर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक कुन्तल 14 किलो 800 ग्राम अवैध पटाखा बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस व विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया। थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पहले भी विस्फोटक अधिनियम का अभियोग पंजीकृत है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

