धनघटा पुलिस ने गांजा के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, दो मोबाइल भी बरामद
धनघटा पुलिस ने 2.365 किलो गांजा के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, दो मोबाइल भी बरामद
धनघटा/संतकबीरनगर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत धनघटा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 2 किलो 365 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में धनघटा थाना पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पचरा तिराहा-बंधा रामजानकी मार्ग के पास दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 2 किलो 365 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। साथ ही दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों की पहचान आकाश यादव निवासी विसया हन्नू, थाना खलीलाबाद तथा प्रवेश चौधरी निवासी बेलीडीह, थाना महुली के रूप में हुई। पुलिस दोनों से बरामद गांजे के स्रोत तथा इसकी खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है और यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना धनघटा में मुकदमा संख्या 460/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को थाना धनघटा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नन्दू गौतम, उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव, कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल विनीत गिरी तथा कांस्टेबल मनोज यादव शामिल रहे।
हत्या प्रयास के मामले में बाल आपचारी चाकू के साथ गिरफ्तार
संतकबीरनगर। सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप कुमार सिंह की गठित टीम नें थाना धनघटा पर पंजीकृत मु0अ0स0 456/2026 धारा 109, 352,351(3) बीएनएस में वांछित बाल अपचारी को सोमवार को घटना में प्रयुक्त एक चाकू के साथ निरुद्ध कर किशोर न्यायालय रवाना किया। प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को पीड़िता अकबरी बेगम पत्नी अब्दुल कादिर निवासिनी प्रजापतिपुर थाना धनघटा द्वारा थाना धनघटा पर प्रार्थना पत्र दिया कि बाल अपचारी द्वारा उनके पुत्र को जान से मारने की नियत से चाकू मार दिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना धनघटा पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना धनघटा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए घटना में सम्मिलित बाल अपचारी को निरुद्ध कर किशोर न्यायालय रवाना किया गया।
गुण्डा एक्ट का जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार
-जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर लुक छिप कर जनपद में कर रहा था निवास
संतकबीरनगर। सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर जिलाबदर अभियुक्त अजय उर्फ रिंकू उपाध्याय पुत्र रामअवध उपाध्याय निवासी करहना थाना मेंहदावल को सोमवार को ग्राम करहना से जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। उक्त गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अं0स0 265/2026 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुण्डा निवारण अधिनियम 1970 पंजीकृत किया। प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त अभियुक्त को जिला प्रशासन द्वारा छः माह की अवधि के लिए जनपद से जिलाबदर का आदेश दिया गया था। अभियुक्त को इस आदेश का तामिला भी आदेशोपरान्त करवा दिया गया था, उसके उपरान्त भी अभियुक्त जनपद की सीमा में लुक छिप कर निवास कर रहा था। जिलाबदर आदेश के उल्लंघन के क्रम में थाना बखिरा पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

