चोरी की तीन घटनाओ का खुलासा, दो शातिर चोर को भेजा जेल 

Sep 21, 2026 - 19:55
चोरी की तीन घटनाओ का खुलासा, दो शातिर चोर को भेजा जेल 

चोरी की तीन घटनाओ का खुलासा, दो शातिर चोर को भेजा जेल 
संतकबीरनगर। मेहदावल पुलिस नें चोरी के माल व अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण प्रभारी  निरीक्षक थाना मेंहदावल राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम नें चोरी के माल के विक्रय से प्राप्त 2,500 नकद, दो मोटर, एक गैस सिलेण्डर तथा 400 ग्राम अवैध गांजा व घटना में प्रयुक्त एक मोटर साईकिल बरामद करते हुए दो अभियुक्त टुनटुन पुत्र झीन्नू निवासी अमरहा थाना धर्मसिंहवा, जोगिन्दर प्रजापति पुत्र दूबर प्रजापति निवासी भिटियाकला थाना मेहदावल को ढलनिया पुल के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार पीड़ित पन्नेलाल पुत्र मुराली ग्राम भिटिया कला थाना मेंहदावल नें थाना मेंहदावल पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरा ग्राम गेडुआ में सड़क के बगल में मकान है। मकान के चारो तरफ 5 फीट ऊँची बाउण्ड्री है, जिसमे टुल्लु पंप (मोटर) लगा था, जो अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। बीते 16 सितम्बर 2026 को अपने मकान पर पहुंचा तो देखा कि मोटर नहीं था, इसी प्रकार ग्राम श्रीनगर में बीते 18 सितम्बर 2026 की रात में सुभान अली पुत्र खातीर खली के निर्माणाधीन मकान में दुल्लू पंप (मोटर) लगा था, अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया था।

प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मेंहदावल पर मु0अ0सं0 396/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। इसी प्रकार दो घटनाए और हुई थी। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मेंहदावल पर मु0अ0सं0 398/2026 धारा 331(4), 305(म) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी की माल बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोगों में धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढोत्तरी की गयी है तथा 400 ग्राम अवैध गाँजा की बरामदगी पर थाना मेंहदावल पर मु0अ0सं0 399/2026 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो से चोरी की घटनाओं के सम्बन्ध में पूछताछ किया तो बताये कि हम दोनों ने बीते 15 जून 2026 की रात ग्राम रौना के आंगनवाड़ी केन्द्र का ताला तोड़कर एक पानी का मोटर व एलसीडी चोरी किया था। एलसीडी को एक अज्ञात ट्रक चालक को बेच दिया था तथा पानी का मोटर मोटरसाइकिल पर रखी बोरी में है। बीते 21 अगस्त 2026 की रात उच्च प्राथमिक विद्यालय ददरा के रसोईघर का ताला तोड़कर गैस सिलेण्डर व खाने-पीने का राशन चोरी किया था, जिसमें गैस सिलेण्डर मोटरसाइकिल पर रखा है। ग्राम गेडुआ से पानी का मोटर बीते 16 सितम्बर 2026 की बीती रात चोरी किया था, जो मोटरसाइकिल पर रखी बोरी में है।

ग्राम श्रीनगर से चोरी किये गये मोटर को तोड़कर कबाड़ के रूप में अज्ञात फेरी लगाने वालों को बेच दिया था तथा प्राप्त रुपये खर्च कर दिये। ग्राम खैरहवा स्थित पंचायत भवन का ताला तोड़कर बैट्री, सीमेंट व सरिया चोरी कर अज्ञात व्यक्ति को बेच दिया था तथा प्राप्त रुपये खर्च कर दिये। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी विसौवा रामवशिष्ठ, सिपाही अमेरिका प्रसाद, शुभम वर्मा, मनीष कुमार, राम बाबू साहू मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952