नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार
संतकबीरनगर। बखिरा पुलिस नें नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया है। सीओ मेंहदावल सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना बखिरा पुलिस नें कार्यवाही करते हुए बृहस्पतिवार को थाना बखिरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 356/2026 धारा 65(1),351(3) बीएनएस व धारा 3/4(2) पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त काशिद अली पुत्र कैश मोहम्मद निवासी सुपा थाना बखिरा को बंजरिया के पास से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी के अनुसार पीड़ित नें बीते 9 सितम्बर 2026 को बखिरा पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध पीड़िता की नाबालिग पुत्री को जरबन दुष्कर्म करने के मामले में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। बखिरा पुलिस नें महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार, दीवान रमेश मिश्रा, सिपाही अमित यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

