बड़ी खबर झारखंड में ट्रेन ने ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, कई घायल

Jan 22, 2026 - 21:11

बड़ी खबर ट्रेन ने फाटक पर मारी ट्रक में जोरदार टक्कर, कई घायल

बिना सिग्नल के फाटक पर आ गई ट्रेन

पजानकारी के अनुसार, फाटक पर सुबह के समय भारी ट्रैफिक था. इसी दौरान चावल से भरा ट्रक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था. गेटमैन पंकज कुमार का कहना है कि ट्रैफिक अधिक होने के कारण ट्रेन को सिग्नल नहीं दिया गया था. इसके बावजूद इसके डाउन लाइन पर गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस आ गई और फाटक पर ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई.

ट्रक की चपेट में मोटरसाइकिल आई

ट्रेन और ट्रक की टक्कर के दौरान ट्रक की चपेट में दो मोटरसाइकिलें भी आ गईं. राहत की बात यह रही कि मोटरसाइकिल सवार मौके से किसी तरह भाग गए, एक चारपहिया और मोटर साइकिल बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ट्रेन की रफ्तार कुछ और अधिक होती, तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था.

मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के सीनियर अफसर और जसीडीह आरपीएफ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले जांच कर रही है. आरपीएफ और जसीडीह थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच भीड़ को नियंत्रित किया. फाटक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. रेलवे अधिकारी ट्रैक की स्थिति का जायजा लेते रहे और ट्रक को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952