जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, 150 आवेदन लटके
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, 150 आवेदन लटके
-ब्लॉक कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर आवेदक, डीपीआरओ बोले जांच कर होगी कार्रवाई
संतकबीरनगर। मेंहदावल ब्लॉक कार्यालय में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर आवेदकों से 1000 से 2000 तक की अवैध वसूली का मामला सामने आया है। नियमों के तहत निर्धारित प्रक्रिया होने के बावजूद लोगों को समय पर प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। पिछले दो महीनों में लगभग 150 आवेदन लंबित पड़े हैं और आवेदक ब्लॉक के चक्कर लगाने को विवश हैं। बताया जा रहा है कि प्रमाण पत्र से जुड़े ऑनलाइन आवेदन और उनके डिस्पैच का काम निजी व्यक्तियों से कराया जा रहा है, जिससे कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि श्सुविधा शुल्कश् न देने पर आवेदनों को जानबूझकर लटका दिया जाता है।
टिकरी गांव निवासी लवकुश यादव ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि उन्हें आधार कार्ड में सुधार के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। जब वे ब्लॉक पहुंचे तो कर्मचारियों ने उनसे 1000 की मांग की। पैसे न होने के कारण एक महीना बीत जाने के बाद भी उनका प्रमाण पत्र नहीं बन सका है और वे लगातार ब्लॉक कार्यालय की दौड़ लगा रहे हैं। डीपीआरओ अरुण कुमार ने कहा कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की एक निर्धारित प्रक्रिया है।
यदि किसी कर्मचारी द्वारा पैसे मांगने की शिकायत मिलती है, तो मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही सभी लंबित आवेदनों की जांच कर उनका जल्द निस्तारण कराया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

