साइबर सेल टीम ने पीड़ित को वापस कराए 88 हजार से अधिक

Sep 18, 2026 - 17:04
साइबर सेल टीम ने पीड़ित को वापस कराए 88 हजार से अधिक

साइबर सेल टीम ने पीड़ित को वापस कराए 88 हजार से अधिक
संतकबीरनगर। क्रैक साइबर क्राइम अभियान में थाना धनघटा की साइबर सेल टीम नें कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड पीड़ित के खाते में 88160 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई। पुलिस के अनुसार सुरेन्द्र नाथ पुत्र रामकवल निवासी ग्राम महुरैया कनैला थाना धनघटा के साथ एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक लिंक भेजकर आवेदक का फोन हैक कर आवेदक के खाते से 88,160 की धनराशि अज्ञात खाते में स्थानांतरित कर दी गयी।

घटना की जानकारी होने पर तत्काल पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी। शिकायत प्राप्त होने के उपरान्त साइबर सेल थाना धनघटा नें तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक से समन्वय स्थापित कर फ्रॉड की धनराशि 88,160 को होल्ड व फ्रीज कराया। प्रकरण में आवश्यक बैंकिंग कार्यवाही एवं पत्राचार पूर्ण कराते हुए उक्त संपूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में वापस करा दिया। साइबर सेल टीम प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा अजय सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश दूबे, सिपाही इन्द्रजीत प्रजापति, मोहित पाण्डेय मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952