सात साल से सेवा बहाली की आस, शिक्षा प्रेरकों ने मंत्री से लगाई गुहार
चौरीचौरा। शिक्षा प्रेरक संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने शनिवार को देवरिया पहुंचकर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को ज्ञापन सौंपा।
सात साल से सेवा बहाली की आस, शिक्षा प्रेरकों ने मंत्री से लगाई गुहार
चौरीचौरा। शिक्षा प्रेरक संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने शनिवार को देवरिया पहुंचकर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को ज्ञापन सौंपा। शिक्षा प्रेरकों ने लंबे समय से लंबित सेवा बहाली, सम्मानजनक मानदेय और बकाया मानदेय के भुगतान की मांग उठाई। समिति के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में करीब एक लाख शिक्षा प्रेरकों को 31 मार्च 2018 से सेवा से हटा दिया गया है। सात वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी सेवा बहाली नहीं होने से शिक्षा प्रेरकों के परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शिक्षा प्रेरकों की सम्मानजनक मानदेय के साथ सेवा बहाली तथा बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से बेरोजगारी के कारण शिक्षा प्रेरकों के सामने बच्चों की पढ़ाई और परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। शिक्षा प्रेरकों में महिलाओं की भागीदारी भी 50 प्रतिशत से अधिक है। ऐसे में बड़ी संख्या में महिला शिक्षा प्रेरकों के बेरोजगार होने से उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। शिक्षा प्रेरकों ने मुख्यमंत्री से उनकी समस्या का संज्ञान लेकर शीघ्र सेवा बहाली और बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में शिक्षा प्रेरक संघ सरदारनगर के ब्लॉक अध्यक्ष जगमोहन शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय पाण्डेय, रणधीर कुमार, अजय कुमार, देवरिया जिला प्रभारी अगस्त दुबे और धर्मेंद्र राजभर शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

