साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को बखिरा पुलिस ने कराया पॉच हजार वापस 

Sep 19, 2026 - 19:07
साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को बखिरा पुलिस ने कराया पॉच हजार वापस 

साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को बखिरा पुलिस ने कराया पॉच हजार वापस 
संतकबीरनगर। क्रैक साइबर क्राइम अभियान के अंतर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से थाना बखिरा पुलिस नें साइबर ठगी के शिकार एक पीड़िता के खाते में 5000 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराया। शिकायत के अनुसार अन्तिमा पुत्री ओमप्रकाश, निवासी ग्राम भगवानपुर , थाना बखिरा, को अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके धोखाधड़ी के माध्यम से धनराशि स्थानांतरित करा लिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित द्वारा 1930 के माध्यम से थाना बखिरा की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराया। शिकायत प्राप्त होते ही साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी सुमन कुमारी नें तत्काल शिकायत पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ किया। साइबर सेल थाना बखिरा की प्रभावी पैरवी एवं सतत प्रयासों के फलस्वरूप पीड़ित के खाते में 5000 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराया। कार्यवाही करने वाली टीम थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, प्रभारी साइबर सेल उपनिरीक्षक राजेश कुमार, सिपाही चन्द्रभान सिंह, सुमन कुमारी, अवन्तिका मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952