15 दिन से लापता महिला का गड्ढे में मिला शव, गांव में सनसनी
15 दिन से लापता महिला का गड्ढे में मिला शव, गांव में सनसनी
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर व्लाक क्षेत्र के भिउरा गांव में 15 दिन से लापता 70 वर्षीय महिला का शव रविवार को घर के बगल स्थित गड्ढे में मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं महिला की मौत को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। भिउरा निवासी अमृता देवी गौड़ (70) पत्नी वशीलाल जन्माष्टमी के दिन गांव के मंदिर पर आरती में शामिल हुई थीं। बताया जा रहा है कि उसी रात वह अचानक लापता हो गईं। परिजनों और रिश्तेदारों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। पांच तारीख को पुलिस को भी सूचना दी गई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।रविवार को घर के पास स्थित गड्ढे में महिला का शव मिलने की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची दुधारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीणों में महिला की मौत को लेकर हत्या की आशंका समेत कई तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

