चौरीचौरा में ओबीसी पार्टी ने भरी हुंकार, निकली विजय जन पदयात्रा
147बी ओवरब्रिज को वाई मॉडल बनाने समेत रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पुल निर्माण की उठी मांग
चौरीचौरा में ओबीसी पार्टी ने भरी हुंकार, निकली विजय जन पदयात्रा
- 147बी ओवरब्रिज को वाई मॉडल बनाने समेत रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पुल निर्माण की उठी मांग
चौरीचौरा। चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय जनसमस्याओं और विकास से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को ओबीसी पार्टी के तत्वावधान में लक्ष्य-2027 के तहत विशाल विजय जन पदयात्रा निकाली गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी के नेतृत्व में निकली पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। रास्ते में कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं भी हुईं। पदयात्रा के माध्यम से चौरीचौरा को मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित करने का संकल्प दोहराते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न मांगें उठाई गईं। इनमें रेलवे ओवरब्रिज संख्या 147बी को वाई मॉडल में परिवर्तित करने, ग्रीन एसईजेड की स्थापना कर 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा सिंघोड़वा, करही और मटियरा घाट पर पक्के पुलों का निर्माण कराने की मांग प्रमुख रही।
इसके अलावा क्षेत्र में विश्वस्तरीय अस्पताल और बड़े शिक्षा केंद्र की स्थापना, 52 गांवों को मिलाकर नए कछरांचल ब्लॉक के गठन, नगर पंचायत चौरीचौरा को नगर पालिका परिषद का दर्जा देने तथा नई बाजार को नगर पंचायत बनाने की मांग भी उठाई गई। नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि पदयात्रा में उमड़ी भीड़ क्षेत्र में विकास की जरूरतों के प्रति लोगों की भागीदारी को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि पार्टी चौरीचौरा को ऐसी मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है, जहां नागरिकों को बेहतर सुविधाएं, सम्मान, सुरक्षा और त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने पदयात्रा में शामिल लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

