पहलवान की हत्या से गांव में सनसनी, परिजनों ने लगाया चुनावी रंजिश का आरोप
मृतक की आंख में मिर्च पाउडर डालकर किया गया हमला
पहलवान की हत्या से गांव में सनसनी, परिजनों ने लगाया चुनावी रंजिश का आरोप
-मृतक की आंख में मिर्च पाउडर डालकर किया गया हमला
-कोतवाली खलीलाबाद गॉव के ग्राम भकठान का मामला
संतकबीरनगर। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भकठान निवासी जिला केसरी सम्मान से सम्मानित पहलवान ब्रह्मानंद यादव की मंगलवार दोपहर कथित रूप से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए घटना के पीछे प्रधानी चुनाव से जुड़ी रंजिश का कारण बताया। जानकारी के अनुसार, ब्रह्मानंद यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी भकठान गोसाईपुर मंगलवार को दोपहर करीब 2ः30 बजे अपनी बुलेट से पशुओ के लिए चारा लेने जा रहे थे।
आरोप है कि गांव के रास्ते में ही कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने कथित तौर पर उनके ऊपर मिर्ची डालकर उन्हें बुलेट से नीचे गिरा दिया। इसके बाद धारदार हथियार, फरसा और भाले से उन पर हमला किया गया। परिजनों के मुताबिक, घटना के दौरान गोली चलाए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार मृतक के बाये पैर में दो गोली लगने के निशान पाये गये है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल ब्रह्मानंद यादव को निजी वाहन से खलीलाबाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे नें घटना की सूचना उच्चाधिकारियो को दिया तथा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में रखवाते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। ब्रह्मानंद यादव चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके भाइयों में रमाकांत यादव, जो वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं, श्रीकांत यादव और रामानंद यादव शामिल हैं। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी के साथ दो बच्चे भी हैं। ब्रह्मानंद यादव पहलवानी के क्षेत्र में अपनी पहचान रखते थे। उन्हें जिला केसरी के सम्मान से भी नवाजा गया था।
उनकी हत्या की खबर से खेल और पहलवानी से जुड़े लोगों में भी शोक की लहर है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह सीओ प्रियम राज शेखरद पहुचकर कोतवाली प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नही मिली है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमे गठित की गई है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गयी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

