डिप्टी सीएम नें जोखई सिंह का बढ़ाया सम्मान
-डिप्टी सीएम के साथ हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना हुए जोखई सिंह
डिप्टी सीएम नें जोखई सिंह का बढ़ाया सम्मान
-डिप्टी सीएम के साथ हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना हुए जोखई सिंह
संतकबीरनगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के शिवबखरी में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने वरिष्ठ भाजपा नेता फतेह बहादुर उर्फ जोखई सिंह का सम्मान बढ़ाया। कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम के साथ हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना होने की चर्चा क्षेत्र में खासा चर्चा का विषय बनी रही। शिवबखरी में उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से पहले से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, मंच, बैठने की व्यवस्था और हेलीकॉप्टर लैंडिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया था। कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह की उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के साथ मौजूदगी भी राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से चर्चा का विषय रही।
कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जब उपमुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हुए तो फतेह बहादुर उर्फ जोखई सिंह का उनके हेलीकॉप्टर में साथ जाना क्षेत्र में उनके बढ़ते राजनीतिक महत्व के रूप में देखा जा रहा है। फतेह बहादुर उर्फ जोखई सिंह लंबे समय से भाजपा संगठन और क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। इससे पहले भी विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी सामने आती रही है। डिप्टी सीएम के साथ हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना होने के बाद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में फतेह बहादुर उर्फ जोखई सिंह को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
समर्थकों का कहना है कि उपमुख्यमंत्री के साथ इस तरह की निकटता संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और क्षेत्र में उनके प्रभाव को दर्शाती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

