संतकबीरनगर डीएम कार्यालय पर एक ही परिवार के चार सदस्यो ने आत्मदाह का किया प्रयास
डीएम कार्यालय पर एक ही परिवार के चार सदस्यो ने आत्मदाह का किया प्रयास
- विजय उर्फ बंटी ठाकुर द्वारा बार-बार मारपीट कर जख्मी करने के शिकायत पर प्रशासन नही कर था कार्यवाही
संतकबीरनगर। बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के सामने एक ही परिवार के चार सदस्यों ने आत्मदाह का प्रयास किया। परिवार के सदस्यों ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित रोक लिया। घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आत्मदाह का प्रयास करने वालों में बलराम गुप्ता, संजू गुप्ता और विवेक समेत परिवार के चार सदस्य शामिल थे। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। अधिकारियों ने करीब एक घंटे तक परिवार को समझाकर शांत कराया। पीड़ित बलराम गुप्ता का आरोप है कि वह डीघा बाईपास के पास फुटपाथ पर फल और जूस की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
उनका कहना है कि दुकान लगाने को लेकर विजय उर्फ बंटी ठाकुर आए दिन उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देता है। बलराम गुप्ता ने आरोप लगाया कि विजय उर्फ बंटी ठाकुर के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने के बावजूद पुलिस कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। उनका कहना है कि आरोपी के दबाव में पुलिस उन्हें ही परेशान करती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं होने से परेशान होकर उन्होंने परिवार सहित आत्मदाह जैसा कदम उठाने का प्रयास किया। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित ने मारपीट की शिकायत थाने और चौकी पर की थी। उनका यह भी कहना है कि पूर्व में भी उनके साथ मारपीट की घटना हो चुकी है। पीड़ित के शिकायती पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है
बन्टी ठाकुर समेत नौ लोगो के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद अन्तर्गत बगहिया वार्ड निवासी बलराम गुप्ता पुत्र राम जी गुप्ता की तहरीर पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बुधवार को पुरानी रंजिश में मारने पीटने के आरोप में नौ लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार बगहिया निवासी बलराम गुप्ता के पड़ोसी विजय ठाकुर, अच्छे लाल गुप्ता, राजू गुप्ता, संदीप गुप्ता, संजय गुप्ता, आकाश गुप्ता, अरूण गुप्ता पुत्रगण अच्छे लाल गुप्ता, निखिल गुप्ता, पिन्ट राव के खिलाफ धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), के खिलाफ नामजद मुकदमा कायम किया है। इस सम्बंध में पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि नामजद अभियुक्तो के गिरफ्तारी के लिए पुलिस बल लगा दी गई है जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जायेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

