योगी आदित्यनाथ ने संत कबीर नगर में किया 684 करोड़ की 201 परियोजनाओ का लोकार्पण 

Aug 11, 2026 - 20:01
योगी आदित्यनाथ ने संत कबीर नगर में किया 684 करोड़ की 201 परियोजनाओ का लोकार्पण 

योगी आदित्यनाथ ने संत कबीर नगर में किया 684 करोड़ की 201 परियोजनाओ का लोकार्पण 
-684 करोड़ की 201 परियोजनाओ का हुआ लोकार्पण 
-325 करोड़ मेंहदावल व 359 करोड़ के परियोजना का खलीलाबाद का हुआ लोकार्पण 
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय स्थित कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रागंण में मंगलवार को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधि विकास के कार्यो के लिए अच्छी नियत व ईच्छा शक्ति दृढ़ संकल्प रखता है तो विकास के नये आयाम खुले रहते है। उन्होने कहा कि मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी व खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी ने क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर प्रयासरत रहते है। जिसके कारण आज दोनो विधान सभाओ में 684 करोड़ रूपये की लागत से 201 परियोजनाओ का लोकार्पण हो रहा है। उन्होने कहा कि मेंहदावल विधान सभा में 325 करोड़ की परियोजना व खलीलाबाद विधान सभा में 359 करोड़ की परियोजना लाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व रोजगार, देकर क्षेत्र का तीब्र गति से विकास कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जब आदमी की नियत साफ रहती है तभी व्यक्ति अच्छा काम कर सकता है। श्री योगी ने कहा कि 95 हजार लोगो को प्रधानमंत्री आवास देने का कार्य किया गया वहीं संतकबीरनगर जनपद के लगभग तीन लाख किसानो को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दिया जा रहा है तथा किसानो को 50 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत तक सबसीडी यग्रीकल्चर की व्यवस्था की जा रही है। उन्होने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश में 2014 से व उत्तर प्रदेश में 2017 से जिस तरह से विकास कार्य किया है आज उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश के रूप में देखा जा रहा है। 

2014 से पहले कांग्रेस व सपा ने देश को लूटने का कार्य किया है। सपा व कांग्रेस ने बारी-बारी से देश व प्रदेश की भोली-भाली जनता को लूटने का कार्य किया है। उन्होने कहा कि प्रदेश व देश में बिना किसी भेद भाव के सर्वसमाज को एक साथ लेकर चलने का कार्य केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। मुख्यमंत्री ने बाबा तामेश्वर नाथ धाम कॉरिडोर को विकसित कर भव्य रूप देने के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसमें किसी का भी अहित नही होने दिया जाएगा, यह कोरिडोर हमारी आस्था एवं जनपद के विकास को नई दिशा देगा। मुख्यमंत्री ने बाबा बैजूनाथ धाम के मंदिर के जीणोद्धार से सम्बंधित कार्यों का प्रस्ताव बना कर प्रस्तुत किये जाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में जनपद में विकास प्राधिकरण बनाये जाने की योजना पर भी विचार किया जाएगा। साथ ही साथ ‘‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज’’ के तहत भी जनपद को आच्छादित किये जाने की योजना पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विगत नौ वर्षाे में कराये गये विकास कार्याे की आंकड़ात्मक तुलना पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में कराये गये कार्याे से करते हुए कहा कि आज प्रदेश में नये एम्स, मेंडिकल कॉलेज, इंजिनियरिंग कॉलेज, मैनेजमेन्ट कॉलेज, सूचना तकनीकि सहित स्टार्टअप्स का एक इकोसिस्टम तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के हर क्षेत्रों में जीरो टॉलरेन्स पॉलिसी के साथ कार्य कर रही है, यहां नौजवनों और उनकी प्रतिभा के साथ किसी भी स्तर पर अन्याय नही होने दिया जाएगा। श्री योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सरकार ने प्रदेश व देश के मंदिरो को कारीडोर बनाने का कार्य किया है। लेकिन सपा ने उसी पैसे से कब्रिस्तान का वाल वाउण्ड्री कराने का काम कर रहा था।

उन्होने कहा कि जनपद का नाम एैसे संत के नाम से है जिन्होने जाति पाति का भेद भाव छोड़कर सर्व समाज को एक साथ लेकर चलने का कार्य किया। उन्होने कहा कि एैसे महापुरूष को आने वाली पीढ़ीया याद करती रहेंगी। उन्होने कहा कि बाबा तामेश्वरनाथ धाम को एैतिहासिक कारीडोर बनाने का कार्य किया जायेगा। मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश की मुखिया पूज्य योगी आदित्य नाथ के निर्देशन में एैतिहासिक विकास कार्यो का लोकार्पण हुआ है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि मेंहदावल विधान सभा में स्वास्थ्य शिक्षा सड़क रोजगार व पेयजल जैसे तमाम कार्यो पर बेहतर काम चल रहा है जिससे जनता अपने आप को गौर्वानित महसूस कर रही है। खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ नें 359 करोड़ के कार्यो का लोकार्पण करके विधान सभा खलीलाबाद को एक बड़ी सौगात देने का कार्य किये है। उन्होने इन कार्यो के बावजूद मगहर व तामेश्वरनाथ धाम कारीडोर की घोषणा करके जनता का दिल जितने का कार्य किया है।

इस अवसर पर भापजा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह, जिला प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, एमएलसी संतोष सिंह, एमएलसी सुबाष यदुवंष पूर्व सांसद इन्द्रजीत मिश्र, भापजा जिला महामंत्री गणेश पाण्डेय, पूर्व सांसद अष्टभूजा शुक्ला, पूर्व सांसद प्रवीण निषाद, पूर्व विधायक जय चौबे, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी धनघटा नीलमणि, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, दीपू सिंह, दुर्गा पाण्डेय, आनन्द शंकर पाठक, अमर राय, दूर्गा राय, सेतभान राय, राजेश प्रकाश मिश्र, राकेश मिश्र, ब्लाक प्रमुख भूपेन्द्र सिंह, खलीलाबाद प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद, ब्लाक प्रमुख पौली राममिलन यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बघौली योगेन्द्र प्रताप उर्फ बबलू सिंह, कालिन्दी चौहान, मुमताज अहमद, रामबृक्ष यादव, समेत तमाम लोग मौजूद रहे। 



योगी के आगमन पर कार्यकर्ताओ में दिखा उत्साह 
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालीकाप्टर जैसे ही हेलीपैट पर पहुंचा कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। योगी के मंच पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओ ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत करते हुए जय-जय श्री राम का नारा लगाये। मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान कार्यकर्ता अति उत्साहित रहे। कार्यकर्ता के उत्साह को देखकर सीएम योगी ने संत कबीर नगर जिले को अपने घर का आंगन बताया और आने वाले समय में संत कबीर नगर विकास के हब में देखा जायेगा। यह भी बोलते गये। उन्होने कहा कि संत कबीर नगर मेरा शुरू से आना जाना है और यहां वृहद विकास प्राधिकरण की व्यवस्था की जायेगी। 


चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस बल 
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए भारी पुलिस व्यवस्था की गयी थी। नेदुला चौराहा मेंहदावल बाईपास, बड़गो, सहित कई स्थानो पर बैरीकिटिंग किया गया था। इतना ही नही लगभग तीन चार जगह गेट पास बनाकर लोगो का कार्यक्रम स्थल तक जाने दिया जाता था। पुलिस व्यवस्था से आम जनता का आवागमन सुलभ रहा तथा कार्यक्रम भी सम्पन्न हो गया। 

डीएम व एसपी की सतर्ता से कार्यक्रम हुआ सम्पन्न 
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने चंद समय में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी करके कार्यक्रम करे सकुशल सम्पन्न कराया। जिलाधिकारी ने आम जनता व जनप्रतिनिधियो का विशेष सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सभी लोगो में कार्यक्रम में अपनी महती भूमिका सराहनीय रही। 

लाभार्थियो को दिया गया चेक 
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कार्यक्रम के दौरान समूह की महिलाओ, छात्र-छात्राओ व रोजगार करने वाले लोगो को बिना ब्याज के कर्ज देकर रोजगार से जोड़ने के लिए उन्हे चेक सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा व कांग्रेस के समय भ्रष्टाचार का बोलबाला था किसी को उसका हक नही मिलता था लेकिन डबल इंजन की सरकार ने एक तरफ जहां युवाओ को बिना पैसे का निशुल्क नौकरी दे रही है वहीं दूसरी तरफ रोजगार से जोड़ने के लिए लोगो को बिना ब्याज का भी कर्ज दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि सर्व समाज को एक निगाह से देखते हुए डबल इंजन की सरकार ने विकास की नयी अध्याय लिखने का कार्य कर रही है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952