तीसरे दिन भी जारी रहा महुली पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान
तीसरे दिन भी जारी रहा महुली पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान
- दुकानदारों ने स्वयं सीमित किया फैलाव, बाजार में लौटी रौनक; आमजन का आवागमन हुआ सुगम
नाथनगर/संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना महुली पुलिस द्वारा आमजन की सुविधा, सुगम यातायात एवं व्यवस्थित बाजार व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार तीसरे दिन भी प्रभावी रूप से जारी रहा। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा बाजार क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सड़क एवं फुटपाथ पर दुकान का सामान फैलाकर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। दुकानदारों से संवाद स्थापित कर उन्हें समझाया गया कि सड़क एवं सार्वजनिक स्थान सभी नागरिकों के लिए हैं, इसलिए दुकान का सामान निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें, जिससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
दुकानदारों ने पुलिस की अपील को समझते हुए अपना फैलाव काफी हद तक कम किया सड़क एवं आवागमन वाले स्थान अधिक खुले और व्यवस्थित नजर आए बाजार में लोगों का पैदल आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम हुआ। वाहन चालकों एवं राहगीरों को अनावश्यक जाम और अवरोध से राहत मिली। दुकानदारों एवं आमजन द्वारा अभियान में सहयोग प्रदान किया। महुली पुलिस का उद्देश्य किसी दुकानदार को परेशान करना नहीं, बल्कि ऐसा वातावरण तैयार करना है जहां दुकानदार का व्यापार भी चलता रहे और आम आदमी का रास्ता भी बाधित न हो। महुली पुलिस द्वारा दुकानदारों एवं आमजन से इसी प्रकार निरंतर सहयोग बनाए रखने की अपील की जाती है। सार्वजनिक मार्गों पर दोबारा अतिक्रमण न करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। महुली पुलिस जनसुविधा, यातायात व्यवस्था एवं आमजन के सुरक्षित व सुगम आवागमन के लिए निरंतर प्रयासरत है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

