डीएम ने गो-आश्रय स्थल चैरी व गो-आश्रय स्थल शिवापार का किया स्थलीय निरीक्षण
डीएम ने गो-आश्रय स्थल चैरी व गो-आश्रय स्थल शिवापार का किया स्थलीय निरीक्षण
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार नें गो-आश्रय स्थलों के निरीक्षण के क्रम में आज बघौली विकासखंड के गो-आश्रय स्थल चैरी व गो-आश्रय स्थल शिवापर का स्थलीय निरीक्षण कर गोवंशों के संरक्षण व गौशालाओं के सुचारू संचालन के संबंध में विभिन्न बिंदुओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी द्वारा गो-आश्रय स्थल चैरी का स्थलीय निरीक्षण के दौरान 19 गोवंश संरक्षित पाए गए। जिसमें 15 गोवंशों की ईयर टैगिंग की गई थी, जिलाधिकारी ने बाकी चार को ईयर टैगिंग कराने हेतु मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया है।
-ठंड से बचाव सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश
गो-आश्रय स्थल में कार्यरत दोनों केयरटेकर उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान गो-आश्रय स्थल में चोकर का अभाव पाए जाने पर जिलाधिकारी ने चोकर एवं हरा चारा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखने हेतु मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व संबंधित खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया है। निरीक्षण के दौरान गो-आश्रय स्थल में गोबशों हेतु पेयजल की टंकी की सफाई न होने के कारण पानी स्वच्छ नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व खंड विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। चारों तरफ से खुला होने के कारण गोवशों को ठंड से बचाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने तत्काल त्रिपाल आदि की व्यवस्था करने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी व खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया है। मौके पर पशुओं के खाने हेतु चोकर का अभाव, पेयजल की टंकी का गंदा पाया जाना, हरे चारे की अनुपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव को भी कारण बताओं नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया है। बताया गया कि नियुक्त केयरटेकर को विगत सितंबर माह से वेतन नहीं मिला है, इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित को तत्काल वेतन का भुगतान कराए जाने हेतु निर्देशित किया।
गो-आश्रय स्थल शिवापार का निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 40 गोवंश संरक्षित हैं जिसमें से दो गोवंश बीमार चल रहे हैं जिनका इलाज चल रहा है। गो-आश्रय स्थल शिवापार में भूसा रखने के लिए भूसा कक्ष का नवनिर्माण किया जा रहा है जिसे जिलाधिकारी द्वारा तत्काल पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। मौके पर पाया गया कि पशुओं हेतु हरे चारे की बुवाई की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
