Gorakhpur News# चेकिंग में फंसे शराब तस्कर, 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
राजघाट पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप, दोनों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज
चेकिंग में फंसे शराब तस्कर, 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
-राजघाट पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप, दोनों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज
गोरखपुर। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजघाट पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 10-10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष राजघाट गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने राकेश कुमार पुत्र चिखुरी निवासी मुंडेरीचक, बाबा चौन सिंह मंदिर, थाना राजघाट को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उमाशंकर भारती पुत्र स्व. अमरजीत निवासी लालडिग्गी, बसंतपुर, थाना राजघाट को भी गिरफ्तार किया।
उसके कब्जे से भी 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। राकेश कुमार के खिलाफ मु0अ0सं0 169/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम तथा उमाशंकर भारती के खिलाफ मु0अ0सं0 170/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार का पूर्व में भी आबकारी अधिनियम से संबंधित आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2018 में थाना राजघाट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक काजी नफीस अहमद, महिला उपनिरीक्षक सोनाली वर्मा, कांस्टेबल संजीत शाह, पंकज कुमार, राकेश कुमार और राघवेन्द्र कन्नौजिया शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

