महुली थाना क्षेत्र में भारी बारिश और तेज हवा में रिहायशी छप्पर गिरा, मासूम समेत चार घायल 

महुली थाना क्षेत्र के चेरापुर गांव का मामला

Sep 27, 2026 - 16:32
महुली थाना क्षेत्र में भारी बारिश और तेज हवा में रिहायशी छप्पर गिरा, मासूम समेत चार घायल 
महुली थाना क्षेत्र के चेरापुर गांव का मामला

भारी बारिश और तेज हवा में रिहायशी छप्पर गिरा, मासूम समेत चार घायल 
- गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट
- लेखपाल के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी
- महुली थाना क्षेत्र के चेरापुर गांव का मामला
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम चेरापुर में शनिवार देर शाम मूसलाधार बारिश एक गरीब परिवार के लिए आफत बनकर टूट पड़ी। बारिश के बीच कच्ची दीवार के सहारे मौजूद रिहायशी छप्पर अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के समय परिवार के लोग अंदर सो रहे थे। चपेट में आने से मासूम समेत चार लोग घायल हो गए। जिनका निकट अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। उसमें रखा कपड़ा, बर्तन सहित गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया। सूचना देने के बाद भी रविवार अपराह्न तक कोई राजस्व कर्मी नही पहुंचा। जिसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम चेरापुर निवासी निर्धन दुर्गाशंकर पुत्र श्रीपत मिट्टी की दीवार पर छप्पर रखकर परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार देर शाम खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और उसके ऊपर रखा छप्पर भी नीचे आ गिरा।

 तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े और मलबे में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। हादसे में गृहस्वामी दुर्गाशंकर, उनके पिता श्रीपत, पत्नी रंगीला देवी समेत मासूम सनवीर चुटहिल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। दीवार और छप्पर गिरने से घर में रखा खाद्यान्न, बर्तन, बिस्तर समेत रोजमर्रा के इस्तेमाल का तमाम सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। गरीब परिवार की आंखों के सामने उसका छोटा-सा आशियाना उजड़ गया। बारिश से बचने के लिए सिर पर छप्पर था। लेकिन वही छप्पर हादसे में परिवार के लिए मुसीबत बन गया। घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है।

 ग्रामीणों के अनुसार रविवार अपराह्न तक मौके पर लेखपाल के नहीं पहुंचने से पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में नाराजगी बनी रही। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के नुकसान का आकलन कर शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952