हर्ष सिंह के निधन पर विधायक धनघटा ने जताया गहरा शोक
हर्ष सिंह के निधन पर विधायक धनघटा ने जताया गहरा शोक
-मोलनापुर शनिचरा पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का भरोसा
सन्तकबीरनगर। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के नाथनगर मंडल अंतर्गत ग्राम मोलनापुर शनिचरा निवासी ऊर्जावान एवं होनहार युवा हर्ष सिंह (23 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय महंत सिंह के आकस्मिक एवं असामयिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। युवा हर्ष सिंह के निधन की सूचना मिलने पर धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक गणेश चन्द्र चौहान ने गहरा दुख व्यक्त किया। विधायक गणेश चौहान रविवार को हर्ष सिंह के पैतृक आवास ग्राम मोलनापुर शनिचरा पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि कम उम्र में हर्ष सिंह का असामयिक निधन बेहद पीड़ादायक और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में वह शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।
विधायक ने दिवंगत हर्ष सिंह के परिजनों से मिलकर उन्हें धैर्य रखने की अपील की तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि किसी युवा का इस तरह अचानक दुनिया से चले जाना अत्यंत कष्टकारी है। परिजनों के दुख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। इस दौरान विधायक गणेश चौहान ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय पीड़ा एवं वज्रपात को सहन करने की शक्ति दें। हर्ष सिंह के निधन से परिवार के साथ-साथ गांव और क्षेत्र के लोगों में भी गहरा दुःख व्याप्त है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

