नाबालिग को भगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
नाबालिग को भगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
- महुली क्षेत्र के भगता मोड़ के पास महुली पुलिस ने दबोचा
- वांछित आरोपी को न्यायालय में किया पेश
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र से नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को रविवार सुबह करीब नौ बजे भगता मोड़ के पास से गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने 25 सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री 23 सितंबर को विद्यालय जाने के दौरान नौरंगिया निवासी युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। तहरीर के आधार पर महुली थाने में मु0अ0सं0 397/2026 के तहत धारा 87/137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह को सौंपी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। विवेचनात्मक कार्रवाई और मिली सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस ने भगता मोड़ के पास से आदित्य यादव पुत्र रामकेश यादव निवासी नौरंगिया थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार कर लिया। इस कामयाबी में चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह, कांस्टेबल छोटेलाल और महिला कांस्टेबल पूजा चौहान शामिल रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

