31 ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालय में पहुंचा डिजिटल लाइब्रेरी का सामान

Aug 31, 2026 - 18:00
31 ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालय में पहुंचा डिजिटल लाइब्रेरी का सामान

31 ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालय में पहुंचा डिजिटल लाइब्रेरी का सामान
नाथनगर/संतकबीरनगर। शासन के निर्देशानुसार नाथनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में बच्चों के पठन-पाठन को बेहतर बनाने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था को गति दी जा रही है। सोमवार को सहायक विकास अधिकारी सतीश कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में ब्लॉक की 31 ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालयों में लाइब्रेरी से संबंधित आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दी गई। ग्राम पंचायत बरौली, बरीडीहा, बेलौरा, बलही, भिनखिनी खुर्द, छितही, देवकली खुर्द, गोनौरा खुर्द, गायघाट, घोरहट, इटौवा, कड़सर, कलान, केवटली, खरवनिया खुर्द, कोड़रा भुआल पट्टी, कोदवट, लखनोहर, महोबरा, मड़हाराजा, मोलनापुर, मुड़ियारी, नगुआ, नटवा, पड़रहा, परमेश्वरपुर, तरायापार, तिघरा, टिकुई कोल बाबू और तिनहरी ग्राम पंचायतों में बच्चों के पठन-पाठन के लिए 13 कुर्सियां, छह अलमारियां, दो स्टडी मेज तथा एनबीटी और एनसीईआरटी की पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। सहायक विकास अधिकारी सतीश कुमार कुशवाहा ने बताया कि ग्राम सचिवालयों में लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। शासन की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायत स्तर पर पठन-पाठन की सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नाथनगर ब्लॉक की कुल 103 ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था कराई जाएगी। इससे गांवों के विद्यार्थियों को अपने ही ग्राम सचिवालय में अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सकेगी और उन्हें पढ़ाई के लिए बेहतर संसाधन मिलेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952