गांधी जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की बैठक
गांधी जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की बैठक
संतकबीरनगर। अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ‘‘महात्मा गॉधी जयंती समारोह’’ 2 अक्टूबर 2026 को मनाये जाने के संबंध में कार्यक्रम निर्धारण हेतु बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने महात्मा गॉधी जयन्ती के अवसर पर जनपद में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तय करते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को उनके उत्तरदायित्वों व विभागीय कार्याे के अनुरूप आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पहले से ही सभी सरकारी भवनों, कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों व मलिन बस्तियों में साफ-सफाई सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस अवसर सभी प्रमुख स्थानों पर रामधुन बजाई जाए तथा महात्मा गांधी जी के चित्र का अनावरण एवं माल्यर्पण किया जाए।
उन्होंने कहा कि रात्रि में सभी प्रमुख स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने शांति एवं कानून व्यवस्था सुचारू एवं सुव्यवस्थित रहने के संबध में लोगो को आस्वस्त किया। अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने 2 अक्टूबर 2026 को जनपद में होने वाले कार्यक्रमों की निर्धारित रूप रेखा के अनुसार बताया कि प्रातः 07.00 बजे स्कूली बच्चों द्वारा प्रार्थना एवं प्रभार फेरी का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी मेहदावल क्षिप्रा पाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार, मगहर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नूरूज्जमा अंसारी, समाजसेवी शिवकुमार गुप्ता, सर्वदानंद पांडेय, सभासद अवधेश सिंह, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, बांट माप अधिकारी वीपी वर्मा, एआईजी स्टांप, प्रधानाचार्य प्रभादेवी डिग्री कॉलेज प्रमोद कुमार, प्रधानाचार्य ब्लूमिंग बड्स दिनेश कुमार पांडेय, प्रवक्ता राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज बीनू सिंह, खंड विकास अधिकारीगण एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

