संतकबीरनगर डीएम की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक आयोजित
डीएम की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक आयोजित
-चिकित्सालयों में साफ-सफाई, वेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा के साथ साथ डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व उचित निस्तारण के दिए गए निर्देश
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण समिति की समीक्षा के दौरान वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अन्तर्गत शासन द्वारा वन विभाग को 14.50 लाख एवं अन्य विभाग को 19.07 लाख वृक्षारोपण कराये जाने हेतु लक्ष्य आवंटित किया गया था जिसके सापेक्ष अन्य विभागों द्वारा कराये गये वृक्षारोपण की। जियोटैगिंग सम्बन्धित प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके विभाग में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष कराए गए वृक्षारोपण की जियोटैगिंग का कार्य इसी माह में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नियम, 2016 के अनुपालन के अन्तर्गत स्थानीय निकाय के विभिन्न क्षेत्रों से जनित नगरीय ठोस अपशिष्ट के एकत्रण तथा अन्तिम निस्तारण तक परिवहन किये जाने हेतु सेकेण्ड्री स्टोरेज फैसेलिटीज की स्थिति पर आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त नगर पंचायतों में कूड़ा डंपिंग किए जाने वाले स्थलों की सूची उपलब्ध कराने हेतु अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि कैटेगरी के अनुसार सुखा एवं गीला कचरा अलग-अलग स्थलों पर डंप करते हुए उसका उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट प्रबंधन की भी समीक्षा की गई, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जनपद में संचालित स्वास्थ्य संस्थानों में जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट के पृथक्करण, संग्रहण, परिवहन एवं निस्तारण की व्यवस्था तथा संबंधित संस्थानों की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया गया कि जनपद के समस्त चिकित्सालयों में साफ-सफाई, वेस्ट मैनेजमेंट व्यवस्था की नियमित जांच की जाती रहे जिससे कूड़े कचरे का समय से उठान होता रहे जिससे मरीजों आदि को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने वाहनों से जनित प्रदूषण से सम्बन्धित बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में पुराने वाहनों को यदि वे फिट नहीं है तो उनका चालान किया गया अथवा नियमानुसार वाहन को सीज किया जाए।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार, उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एस के तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, जिला पंचायतराज अधिकारी अरुण कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, बस्ती, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती व सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

