पुलिस एवं साइबर हेल्प टीम के प्रयास से पीड़ित का पच्चीस हजार हुआ वापस

Sep 27, 2026 - 18:07
पुलिस एवं साइबर हेल्प टीम के प्रयास से पीड़ित का पच्चीस हजार हुआ वापस

पुलिस एवं साइबर हेल्प टीम के प्रयास से पीड़ित का पच्चीस हजार हुआ वापस
- बैंकिंग व तकनीकी माध्यमों से कार्रवाई कर दो दिन में लौटाई रकम
नाथनगर/संतकबीरनगर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच महुली पुलिस की सक्रियता से एक पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। पुलिस एवं साइबर हेल्प टीम के त्वरित प्रयास से साइबर ठगी के मामले में फंसी 25 हजार की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में दो दिन के अंदर वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित और उसके परिजनों ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम नाथनगर निवासी शिव प्रसाद वर्मा पुत्र ठाकुर प्रसाद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति के खाते में गलती से 25 हजार की धनराशि ट्रांसफर हो गई थी। जानकारी होने के बाद उन्होंने तत्काल महुली साइबर हेल्प डेस्क को इसकी सूचना दी और पुलिस से सहायता मांगी। पीड़ित ने 25 सितंबर 26 को शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही थाना महुली पुलिस एवं साइबर हेल्प टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बैंकिंग एवं तकनीकी माध्यमों से कार्रवाई शुरू कर दी। टीम द्वारा लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप 27 सितंबर को पीड़ित के खाते में 25 हजार की संपूर्ण धनराशि वापस करा दी गई। पुलिस ने लोगों से साइबर अपराध के मामलों में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर सूचना देने और किसी भी संदिग्ध लेन-देन की जानकारी तुरंत बैंक एवं पुलिस को देने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952