साइबर ठगी के शिकार युवक के खाते में वापस हुआ पैसा
साइबर टीम की तकनीकी कार्रवाई से पीड़ित के खाते में वापस हुआ पैसा
साइबर ठगी के शिकार युवक के खाते में वापस हुआ पैसा
- साइबर टीम की तकनीकी कार्रवाई से पीड़ित के खाते में वापस हुआ पैसा
नाथनगर/संतकबीरनगर। फेसबुक पर फ्री फायर गेम से जुड़ा एक लिंक खोलना महुली थाना क्षेत्र के एक युवक को भारी पड़ गया। अज्ञात व्यक्ति ने लिंक के जरिए लॉगिन कराने के बाद उसके खाते से 6,999 रुपये की रकम ट्रांसफर करा ली। साइबर ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। करीब एक साल तक चली तकनीकी और बैंकिंग प्रक्रिया के बाद आखिरकार महुली पुलिस और साइबर टीम के प्रयास रंग लाया और 24 सितंबर को पीड़ित के खाते में ठगी गई पूरी रकम वापस करा दी गई। महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय ने बताया कि क्षेत्र के भैसही उर्फ भैसहिया गांव निवासी अभिषेक यादव पुत्र शिवलोचन ने पुलिस को बताया था कि फेसबुक पर फ्री फायर गेम से संबंधित एक लिंक के माध्यम से उनसे लॉगिन कराया गया। इसके बाद उनके खाते से 6,999 रुपये की धनराशि ट्रांसफर कर ली गई।
पीड़ित ने 15 अक्टूबर 2025 को मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से सहायता मांगी थी। शिकायत मिलते ही महुली पुलिस और साइबर टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बैंकिंग माध्यमों और तकनीकी स्तर पर कार्रवाई शुरू की। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए लेनदेन से संबंधित जानकारी जुटाई और धनराशि को वापस कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। लंबे प्रयास के बाद 24 सितंबर 2026 को पीड़ित के खाते में 6,999 रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी गई। खाते में अपनी रकम वापस पहुंचने की जानकारी मिलते ही पीड़ित और उसके परिजनों के चेहरे पर राहत लौट आई।
उन्होंने महुली पुलिस और साइबर टीम के प्रति आभार जताते हुए पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। धनराशि वापस कराने वाली टीम में थाना प्रभारी दुर्गेश पाण्डेय, साइबर प्रभारी अनुज कुमार यादव, कांस्टेबल अंकित पटेल, सोनू यादव और मनोज यादव शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

