विद्युत स्पर्शाघात से महिला घायल, इलाज के दौरान मौत
विद्युत स्पर्शाघात से महिला घायल, इलाज के दौरान मौत
- घर की सफाई के दौरान हुआ हादसा
- बिजली कटवाकर कमरे में दाखिल हुए लोग
- आनन फानन में जिला स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, डॉक्टरों ने किया मौत होने की पुष्टि
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली कस्बे में बुधवार दोपहर करीब 1ः30 बजे एक दर्दनाक हादसे में महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला घर में सफाई के दौरान इनवर्टर और विद्युत बोर्ड के करंट की चपेट में आ गई। शोर सुनकर मौके पर लोग पहुंचे। विद्युत आपूर्ति काटकर आनन फानन में जिले में स्थित एक अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने महिला के मौत होने की पुष्टि कर दी। परिजन शव को लेकर घर पहुंचे। शव का सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी में जुट गए है। महुली कस्बा निवासी एहतेशामूल अंसारी बुधवार दोपहर अपने आठ वर्षीय बेटे आमाद के साथ किसी काम से बाजार की ओर गए थे। घर पर उनकी पत्नी आयशा खातून घर की सफाई कर रही थी। इसी दौरान वह इनवर्टर और विद्युत बोर्ड के निकट सफाई के लिए जैसे हाथ बढ़ाया। अचानक करंट की चपेट में आ गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आनन-फानन में उनके घर पहुंचे। विद्युत सप्लाई ठप कराकर अस्पताल लेकर पहुंचे। हादसे की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। इस दुःखद घटना से मोहल्ला में मातम पसर गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

