संतकबीरनगर में निर्माणाधीन टंकी के छज्जा टूट कर गिरने से दो मजदूर गंभीर एक की मौत
निर्माणाधीन टंकी के छज्जा टूट कर गिरने से दो मजदूर गंभीर एक की मौत
-घटिया निर्माण की पहले भी शिकायत कर चुके थे ग्रामीण नहीं हुई सुनवाई
नाथनगर/संतकबीरनगर। जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत भैसही उर्फ भैंसवारिया में निर्माणा धीन टंकी का छज्जा बनाते समय शटरिंग और छज्जा के साथ 40 फीट नीचे जमीन पर गिरने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए एक के सिर में गंभीर चोट लगने से इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में बुधवार की देर शाम मौत हो गई स्थानीय पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जल जीवन मिशन की टंकी निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने से हुई इस हृदय विदारक घटना से स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्याप्त है घटना सूचना पर मृतक मजदूर के घर कोहराम मच गया।
महुली थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसही उर्फ भैसारिया में जल जीवन मिशन द्वार निर्माणा धीन पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है बुधवार को 40 फीट ऊंची टंकी का निर्माण के बाद सीढ़ी का छज्जा ढाला जा रहा था ग्रामीणों के अनुसार छज्जा में मजबूत सरिया की जगह पतली सरिया लगाया गया था जैसे ही उसे पर सीमेंट और गिट्टी का लोड बड़ा आधे से अधिक टंकी का छज्जा लेकर दो मजदूर लाडन अली पुत्र हरिफ ग्राम सोहंग महुआ खुर्द थाना तुर्कपति जिला कुशीनगर व शोभराज पुत्र अज्ञात ग्राम अहिरौली दन ढाला काम कर रहे 40 फीट नीचे जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बेहोशी हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां शोभराज के सिर में गंभीर चोट लगने से उसको मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान बुधवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। घटना के सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद कार्य स्थल पर दो अन्य मजदूर भाग खड़े हुए घायल लाडन अली पुत्र हरीफ ने बताया कि एक महीना पहले वह अपने भाई सेराज साथी गुड्डू पुत्र रहीम अंसारी ग्राम सिसवा दिगर थाना टार्य सुजन जिला कुशीनगर शोभराज के साथ एक ठेकेदार के माध्यम से काम करने आया था उसने बताया कि उसके पीछे पर सर तथा आंख में गंभीर छोटा आए हैं लेकिन उसका उपचार सही से नहीं हो पा रहा है क्योंकि ठेकेदार भी फरार हो गया है। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडे ने बताया दुर्घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है ना ही किसी ने कोई तहरीर ही दिया तहरीर मिलने पर आवश्यक विधि कार्रवाई की जाएगी। जलजिवन मिशन के जेई अंकित श्रीवास्तव जेई ने बताया पानी की टंकी से मजदूर की गिरने की जानकारी है लेकिन किसी व्यक्ति के मृत्यु होने की सूचना नहीं है मजदूर गिरकर गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज चल रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

