नाथनगर ब्लॉक प्रमुख को प्रशासक बनाए जाने पर हुआ भव्य स्वागत
नाथनगर ब्लॉक प्रमुख को प्रशासक बनाए जाने पर हुआ भव्य स्वागत
- लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर दी बधाई
नाथनगर/संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नाथनगर ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा नेता रामवृक्ष यादव को प्रशासक नियुक्त किए जाने पर बुधवार को क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष लालचन्द्र दुसाध के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों तथा समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर और लड्डू खिलाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में मौजूद लोगों ने रामवृक्ष यादव के नेतृत्व और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ अब प्रशासक के रूप में भी क्षेत्र के विकास कार्यों को मिलेगा।
इस दौरान समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। प्रशासक बनाए जाने की सूचना मिलते ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। शुभचिंतकों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने संदेशों के माध्यम से अपनी खुशी व्यक्त की। प्रशासक प्रमुख रामवृक्ष यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है। उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनहित और पारदर्शिता कोसर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सहयोग से विकास कार्यों को गति दी जाएगी। लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष लालचन्द्र दुसाध ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रामवृक्ष यादव को प्रशासक नियुक्त किया जाना उनके कार्यों, जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में नाथनगर ब्लॉक विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेगा। इस मौके पर गंगा प्रसाद उर्फ भुयर यादव, राजन सिंह, राजकुमार, अरविन्द, सुभाष निषाद, मुलायम सिंह यादव,सोनू, श्रवन,आदि लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

