स्कूली बच्चों और राहगीरों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

Sep 2, 2026 - 19:35
स्कूली बच्चों और राहगीरों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

स्कूली बच्चों और राहगीरों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
सेमरियावॉ/संतकबीरनगर। सेमरियावां विकासखंड क्षेत्र में बहोरवापुर से तिलजा होते हुए सोनैरा गौसी और अगया को जोड़ने वाला करीब 3 किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक यह मार्ग दर्जनों गांवों को जोड़ने के साथ-साथ इंटर कॉलेज और कई सरकारी व निजी विद्यालयों तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है। प्रतिदिन छोटी-बड़ी स्कूल वाहनों से बच्चों का आवागमन होता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चे जब तक स्कूल से वापस घर नहीं लौट आते, तब तक उनकी चिंता बनी रहती है। बारिश के दिनों में सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि गड्ढा कितना गहरा है। ऐसे में दोपहिया वाहनों के साथ स्कूल वाहनों के आवागमन में भी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है, लेकिन बारिश के बाद समस्या और गंभीर हो गई है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। वहीं एमआईएम पार्टी के जिलाध्यक्ष सेराज अहमद, तिलजा के प्रधान इनामुल्लाह कुरैशी, सोनैरा गौसी के प्रधान सईद अहमद के साथ रिजवान अहमद, तौकीर चौधरी, मोहम्मद अहमद और हुसैन समेत कई स्थानीय लोगों ने भी विभागीय अधिकारियों से इस महत्वपूर्ण मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सड़क की मरम्मत होने से स्कूली बच्चों, अभिभावकों, राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिलेगी। लोगों ने संबंधित विभाग से केवल गड्ढों को भरने के बजाय सड़क की स्थायी और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952