रिक्शा व बैटरी समेत तीन शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिक्शा व बैटरी समेत तीन शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस नें चोरी के मामलें में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपद अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए रविवार को चोरी में संलिप्त तीन अभियुक्त विजय विश्वकर्मा पुत्र उमाशंकर विश्वकर्मा निवासी काशीराम आवास थाना कोतवाली खलीलाबाद व निखिल जयसवाल पुत्र राकेश जयसवाल निवासी गुलहरिया थाना कोतवाली खलीलाबाद तथा आकाश चौहान पुत्र रामअजोर निवासी बेल्दारी टोला थाना कोतवाली खलीलाबाद को कुईकोल तिराहा से गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र धर्मनाथ यादव नें बताया कि बीते 4 सितम्बर 2026 को पीड़ित विरेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 रामपलट मूल निवासी कटाई टीकर थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर हाल मुकाम काशीराम आवास ब्लॉक नं0 27 कमरा नं0 3/7 बगहिया थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया कि बीते 3 सितम्बर 2026 को अपनी ई-रिक्शा से डीघा बाईपास पर स्थित शराब की दुकान पर पानी का पाउच पहुँचाने गया था तथा वापस आने पर देखा कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी ई-रिक्का चोरी कर ली गई है।
प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 821/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गई है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ किया गया तो बताए कि हम तीनों लोग आपस में दोस्त हैं जेब खर्च के लिए पैसे की जरूरत थी। हम तीनों मिलकर बीते 3 सितम्बर 2026 को डिघा बाईपास की देशी शराब की दुकान के सामने से ई-रिक्शा चुराए थे और चारों बैटरियां सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों से चोरी करके कुईकोल गांव के बाहर झाड़ी में छिपाकर रखे थे और आज इन चारों बैटरियों तथा ई-रिक्शा को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में गोरखपुर के लिए निकले थे कि आपलोग पकड़ लिये। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में चौकी प्रभारी औद्यौगिक क्षेत्र धर्मनाथ यादव, दीवान छोटेलाल सिंह, सिपाही मनीष वर्मा, संजीत कुशवाहा, अनुराग दुबे मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

