निःसंतानता से पीड़ित कमजोर दंपतियों के लिए निःशुल्क हैं- डॉ. नेहा सिंह
निःसंतानता से पीड़ित कमजोर दंपतियों के लिए निःशुल्क आईवीएफ योजनाएं वरदान समान हैं- डॉ. नेहा सिंह
-नोवा आईवीएफ निः शुल्क निः संतानता परामर्श शिविर का लाईफ लाईन हॉस्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर सेमरियावॉ में हुआ आयोजन
सेमरियावां/संतकबीरनगर। रविवार को विकास खण्ड सेमरियावॉ के लाइफ लाइन हॉस्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर सेमरियावॉ में नोवा आईवीएफ निः शुल्क निः संतानता परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। सेमरियावॉ के लाइफ लाइन हॉस्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर सेमरियावॉ में नोवा आईवीएफ निः शुल्क निः संतानता परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नोवा आईवीएफ फ़र्टिलिटी गोरखपुर के सीनियर कंसलटेंट डॉ. नेहा सिंह ने कहा कि निःसंतानता से पीड़ित और आर्थिक रूप से कमजोर दंपतियों के लिए निःशुल्क आईवीएफ योजनाएं वरदान समान हैं। यह महंगा इलाज गरीबों को बिना धन की चिंता के माता-पिता बनने का अवसर देता है, जिससे समाज में मानसिक तनाव कम होता है और परिवार पूर्ण होते हैं। प्राकृतिक रूप से गर्भधारण में असफल दंपतियों को माता-पिता बनने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि फैलोपियन ट्यूब बंद होने या शुक्राणु की कमी जैसी समस्याओं का समाधान होता है। जेनेटिक जांच रूण की आनुवंशिक बीमारियों से सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।
गरीब परिवारों को भी अमीर लोगों की तरह इलाज का हक मिलता है। तनाव मुक्तिरू महंगे खर्च के कारण होने वाले कर्ज और मानसिक अवसाद से राहत मिलती है। सरकारी सहायतारू कुछ राज्य सरकारें और अस्पताल बांझपन के इलाज हेतु रियायती या मुफ्त सुविधाएं प्रदान करते हैं। एमडी डॉ. शाहरुख़ अहमद सिद्दीकी ने कहा कि इस तरह के शिविर का आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह है कि निः संतानता से पीड़ित दम्पति को उचित और बेहतर परामर्श देकर उन्हें चिंता मुक्त करना है। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. तरन्नुम सिद्दीकी, कंसलटेंट एंड आईवींएफ स्पेशलिस्ट डॉ. अंकिता राज, एमडी डॉ. शाहरुख़ अहमद सिद्दीकी, डॉ. श्वेता राय, अतीकुर्रहमान, अब्दुर्रहमान सिद्दीकी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

