उचित दर विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद, ज्ञापन सौंपकर जताई खुशी
उचित दर विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद, ज्ञापन सौंपकर जताई खुशी
संतकबीरनगर। जिलाध्यक्ष कोटेदार संघ, दीप नरायण राय एवं अन्य उचित दर विक्रेताओं नें सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर उपस्थित होकर मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार लखनऊ को संबोधित ज्ञापन दिया। जिसमें उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में रुपए 35 प्रति क्विंटल की वृद्धि कर रुपए 125 प्रति क्विंटल किए जाने पर मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ एवं खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। जिलाध्यक्ष, कोटेदार संघ एवं मौके पर उपस्थित अन्य उचित दर विक्रेताओं नें बताया कि प्रदेश के समस्त उचित दर विक्रेता (कोटेदार) मुख्यमंत्री एवं खाद्य मंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को रुपए 90 से बढ़ाकर रुपए 125 प्रति क्विंटल, अर्थात रुपए 35 प्रति क्विंटल की उल्लेखनीय वृद्धि किए जाने पर हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं।
उचित दर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के गरीब, जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लाभांश में यह वृद्धि उनके आर्थिक हितों को मजबूती देने के साथ-साथ उनके सेवा कार्य के प्रति सरकार की सवेदनशीलता एवं सम्मान को भी दर्शाती है। उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं मंत्री मनोज कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में उचित दर विक्रेताओं के हित में आगे भी सकारात्मक निर्णय लिए जाते रहेंगे। जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं की ओर से यह धन्यवाद ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सादर प्रेषित करते हुए पुनः हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, पूर्ति निरीक्षक खलीलाबाद अभय नारायण सहित जनपद के सम्मानित कोटेदार आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

