शिक्षक दिवस पर भी शिक्षक गायब, बच्चे करते रहे इंतजार 

Sep 5, 2026 - 19:28
शिक्षक दिवस पर भी शिक्षक गायब, बच्चे करते रहे इंतजार 


शिक्षक दिवस पर भी शिक्षक गायब, बच्चे करते रहे इंतजार 
-लगभग नौ अध्यापकों की है नियुक्ति उपस्थित रहे मात्र दो शिक्षक 
मेंहदावल/संतकबीरनगर। मेहदावल तहसील क्षेत्र के साथा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बौरब्यास में शिक्षा विभाग लाखों का वेतन दे रहा है। सरकार गुणात्मक शिक्षा का ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन जमीनी हकीकत देखनी है तो राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरब्यास में आइए। यहाँ गुरु जी ही स्कूल से गायब हैं। 5 सितंबर, शिक्षक दिवस पूरे देश में बच्चों ने अपने गुरुओं को नमन किया। लेकिन बौरब्यास में उल्टी गंगा बही। बच्चे सुबह से फूल-माला लेकर, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी कर अपने गुरु जी का इंतजार करते रहे। मंच सजा रहा, लेकिन जिसे मंच पर होना चाहिए था, वो गुरु जी अपने घर में रजाई ओढ़े सोते रहे। बच्चे पूछ रहे थे गुरु जी कहाँ हैं? और जिम्मेदारों के पास कोई जवाब नहीं था। ये सिर्फ लापरवाही नहीं, गुरु-शिष्य परंपरा पर सीधा तमाचा है। विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि कॉलेज प्रबंधक ने मौखिक में समय से आने के लिए कई बार आदेश जारी किया। जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय से भी सख्त निर्देश हैं कि कोई भी शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित न रहे। हाजिरी रजिस्टर पर हस्ताक्षर कैसे बन जाता है वड़ा सवाल यह है की स्कूल हाजिरी का लगाने वाला थम निकाल कर रख दिया गया है जब की शाशन का आदेश है की बिना उपस्थित पंजिका एव उपस्थित थम के मिलान के बिना बेतन बिल न निकाला जाए लेकिन जिम्मेदारो ने पैसा लेकर समय से बेतन बिल निकाल लिया जाता है। जब शिक्षक मौजूद ही नहीं? क्या ये फर्जीवाड़ा नहीं? इसकी जांच कौन करेगा? सबसे बड़ा सवाल इन गायब रहने वाले शिक्षकों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? किसके दम पर वो प्रबंधक को भी ठेंगा दिखा रहे हैं? कहीं ऐसा तो नहीं कि क्प्व्ै कार्यालय के किसी बाबू या अधिकारी का वरदहस्त प्राप्त है, तभी आज तक कोई औचक निरीक्षण नहीं हुआ, कोई वेतन नहीं कटा? शिकायतकर्ता ने जिला विद्यालय निरीक्षक से उनके दुरभाष पर शिकायत दर्ज कराया गया जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। शिकायतकर्ता कर्ता द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिक़ायत दर्ज कराकर कार्यवाही की मांग की गयी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952