ए0एच0टी0 पुलिस नें 24 घण्टे के अन्दर अपहृत बालिका को किया बरामद  

Sep 3, 2026 - 19:25
ए0एच0टी0 पुलिस नें 24 घण्टे के अन्दर अपहृत बालिका को किया बरामद  

ए0एच0टी0 पुलिस नें 24 घण्टे के अन्दर अपहृत बालिका को किया बरामद  
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना ए0 एच0 टी0 पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना धनघटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 591/2023 धारा 363/366 भादवि0 से सम्बन्धित युवती को शिकरीगंज जनपद गोरखपुर से बरामद कर, परिजन को सुपुर्द करते हुए अन्य विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय रवाना किया। पुलिस के अनुसार वादिनी द्वारा बीते 2 सितम्बर 2023 को थाना धनघटा पर वादिनी की नाबालिक पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। थाना ए0 एच0 टी0 पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए युवती को बरामद कर न्यायालय रवाना किया। बरामदगी करने वाले पुलिस में इंस्पेक्टर हरिनारायण दीक्षित, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र मिश्र, सहेन्द्र यादव, महिला सिपाही गुन्जन पाण्डेय, अभिषेक सिंह मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952