शव का अन्तिम संस्कार करने के समय पहुची पुलिस, मायके पक्ष ने लगाया गम्भीर आरोप
शव का अन्तिम संस्कार करने के समय पहुची पुलिस, मायके पक्ष ने लगाया गम्भीर आरोप
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के भेड़ौरा पिकौरा गांव में 36 वर्षीय संगीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे और शव को श्मशान घाट ले जाया गया था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने डायल 112 पर महिला की हत्या की आशंका जताते हुए सूचना दी। पीआरवी ने इसकी जानकारी बेलहर पुलिस को दी, जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया और पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मृतका के पति दिनेश ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अक्सर शराब के नशे में रहती थी। शुक्रवार रात भी उसने शराब पी रखी थी और एक नाले में गिर गई थी। बच्चों ने उसे वहां से उठाकर घर लाया, नहलाया और खाना खिलाने के बाद वह सो गई। शनिवार सुबह जब बच्चे जागे, तो संगीता मृत मिली। इसके बाद रिश्तेदारों को सूचना दी गई और वे अंतिम संस्कार के लिए शव को श्मशान घाट ले गए। इसी दौरान एक रिश्तेदार ने डायल 112 पर फोन कर हत्या की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। संगीता के पांच बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पिता ने बताया कि मेरे पांच बच्चे हैं राधिका 16 वर्ष गोलू 14 वर्ष अंशिका 9 वर्ष प्रिया 6 वर्ष शिवम् 3वर्ष परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी हरिकेश भारती ने बताया कि मायके पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

